फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amara and Mansi first in poster competition

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में अमरा और मानसी प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 05:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Amara and Mansi first in poster competition
आर्य कन्या इंटर कालेज में  आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में अमरा और मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षिकाओं, लिपिक वर्ग व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। कला शिक्षिका मंजु रानी के निर्देशन में छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, नशा मुक्त समाज बनाएं, खुशहाल जीवन अपनाएं आदि स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर नारे लगाए। कक्षा नौवीं की छात्राओं महक, वैष्णवी, छाया, निरुपमा, सपना, राधिका, छवि एवं दिव्यांशी ने नशा मुक्ति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अमरा और मानसी ने प्रथम, अनम व मानसी द्वितीय, शगुन व छवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या आशा भारती ने नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सभी को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता का संदेश देने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ संगीता जैन, ऋतु रस्तोगी, आशा रानी, स्वीटी गौतम, वंदना, विनय, अनीता, दीपा, अंतिमा, चंद्रप्रभा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed