फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Amar Ujala' will honor the brilliant students of four districts

यूपी में चार जिलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा 'अमर उजाला'

Sun, 15 Jul 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 15 Jul 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
'Amar Ujala' will honor the brilliant students of four districts
द्वारिका प्रसाद सेठ स्कूल में टापर छात्रों को मिठाई खिलाती प्रधानाचार्य
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर टॉप करने वाले मेधावियों को अमर उजाला सम्मानित करेगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। 21 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजन विभिन्न जिलों में होगा।
विज्ञापन


इस आयोजन में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड में 10वीं व 12वीं कक्षा के लगभग 200 मेधावी सम्मानित होंगे। जिन्होंने जिला, प्रदेश और देश स्तर पर सफलता पाकर अपने शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इन चार जिलों में सम्मानित होंगे मेधावी 

टॉपर्स सम्मान समारोह मेरठ, सहारनपुर, बागपत व शामली चार जिलों में होगा। चारों जिलों में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय मेधावियों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया जाएगा। सहारनपुर में 21 जुलाई को आईएमए भवन में आयोजन होगा। शामली में 22 जुलाई को सिल्वर बेल्स स्कूल में सम्मान समारोह होगा। 

मेरठ में 26 जुलाई को केएल इंटरनेशनल स्कूल में 'भविष्य ज्योति सम्मान समारोह' होगा। बागपत में 31 जुलाई को श्री यमुना इंटर कॉलेज में मेधावियों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। सभी मेधावियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। हर वर्ष राज्य स्तर पर टॉपर्स को सम्मानित करने के बाद इस वर्ष से जिला स्तर पर भी मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed