{"_id":"60b216962a2dd214487a7e15","slug":"amar-ujala-special-story-pradhan-amrish-has-claimed-to-bring-revolution-of-development-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला विशेष: खास बातचीत में प्रधान अमरीश बोले- गांव में विकास की क्रांति लाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला विशेष: खास बातचीत में प्रधान अमरीश बोले- गांव में विकास की क्रांति लाना प्राथमिकता
Sat, 29 May 2021 03:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 May 2021 03:55 PM IST
सार
अमरीश पहली बार रासना गांव के प्रधान बने हैं। उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कई बड़े दावे किए हैं। जानिए उन्होंने गांव के विकास के लिए क्या दावे किए हैं।
विज्ञापन
रासना गांव के प्रधान अमरीश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में विकास खंड रोहटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रासना के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अमरीश की प्राथमिकता गांव में विकास की क्रांति लाना और गरीब लोगों को शासन की तरफ से घर दिलाना है। साथ ही शुद्ध पेजयल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण भी कराना है। युवाओं को सुविधा दिलाने व सुरक्षा के लिए गांव में सीसीटीवी व वाईफाई की सुविधा का वादा भी प्रधान जी ने किया है। अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता पर पूरे कराए जाएंगे। इस समय सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अमरीश त्यागी ने बताया कि ग्राम पंचायत में सभी जातियों के लोग निवास करते हैं। वृद्धा, विधवा पेंशन दिलवाने के साथ ही गांव में सौर ऊर्जा संचालित लाइट लगवाई जाएंगी। लाइब्रेरी और खेलकूद के लिए मैदान बनाने पर भी काम किया जाएगा। ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
गांव की क्षतिग्रस्त सड़कों व नालियों की मरम्मत व नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सफाई और सैनिटाइजेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं के समूह बनाकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान अमरीश का प्रोफाइल
अमरीश हाईस्कूल तक शिक्षित हैं। पहली बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़े और जीते। मुख्य रूप से कारोबारी और खेती से भी जुड़े हैं।
ग्राम पंचायत पर एक नजर
ग्राम पंचायत - रासना
कुल आबादी - 6500
वोट - 3260
पड़े वोट - 2586
मिले वोट- 1261
रासना गांव से 17 स्वतंत्रता सेनानी
आजादी की लड़ाई में सागर सिंह, ओमप्रकाश, बसंत सिंह भृंग, फूल सिंह सेठ, मिठ्ठन लाल, भिक्कन, काले, मुंशी, रतीराम, डालचंद, बाबू सूरत सिंह, महाशय रेवा सिंह, उमराव, सुंदरलाल, जहारिया, प्रणाम सिंह त्यागी व रघुवीर सिंह ने स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित रासना मोड़ पर स्वतंत्रता सेनानी व श्री शालिगराम शर्मा स्मारक परिन्यास ट्रस्ट के सहयोग से सेनानी स्वर्ण जयंती द्वार की स्थापना कराई। जिस पर मेरठ जनपद के समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित हैं। रासना गांव निवासी ओमप्रकाश त्यागी विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं।