फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: Jail inmates are preparing herbs in Meerut

अमर उजाला की खास रिपोर्ट: जेल में सजा काट रहे बंदी कर रहे जड़ी-बूटी तैयार, आप भी ऐसे करें बीमारियों को दूर

Fri, 24 Feb 2023 01:25 PM IST
कपिल kapil उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Feb 2023 01:25 PM IST
सार

अमर उजाला की खास रिपोर्ट : जेल में सजा काट रहे बंदी जड़ी-बूटियां तैयार कर रहे हैं। आप भी इन जड़ी-बूटियों से अपनी बीमारियों को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Jail inmates are preparing herbs in Meerut
जिला कारागार के हर्बल पार्क जड़ी-बूटियों के लगे पौधे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह कारागार में सजा काट रहे बंदियों को उच्च स्वास्थ्य और प्रकृति से जोड़ने के लिए हर्बल पार्क विकसित किया गया है, जिसमें 30 प्रकार की जड़ी बूटियों के पौधे लगाए गए हैं। जेल में निरुद्ध 17 बंदी ही इस वाटिका की देखभाल करते हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बंदियों को शांति व आयुर्वेद से जोड़ना है।

विज्ञापन


डिप्टी जेलर राकेश वर्मा ने बताया कि जेल में आयुर्वेदाचार्य को बुलाकर बंदियों को आयुर्वेद के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि कैदी आयुर्वेद के जरिए कैसे स्वस्थ रहें, यह जान सकें। कौन सी बूटी या पौधा कौन सी बीमारी को दूर करता है, इस बारे में आयुर्वेदाचार्य बंदियों को बताते हैं और जड़ी-बूटियों का प्रयोग भी सिखाते हैं।
विज्ञापन


इन जड़ी बूटियों के लगे पौधे
तुलसी, सतावर, अजवाइन, करौंदा, हल्दी, दालचीनी, इलायची, करी पत्ता, एलोवेरा, आंवला, पुदीना, लेमन ग्रास, बहेड़ा, अपराजिता, बेल, तेजपत्ता, गिलोय, सेब, सहजन, खिरनी, कालमेघ, चित्रक, स्टीविया मीठी तुलसी, सिंदूरी, सर्पगंधा, भृंगराज, मंडूकपर्णी, पथरचटा, अश्वगंधा के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Photos: हादसों का कहर, शामली में तीन दोस्तों की मौत, तो सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

तनाव दूर करती है तुलसी, गिलोय से नियंत्रित होता है मधुमेह 
गिलोय मधुमेह को नियंत्रित करने, बुखार से राहत, पाचन में सुधार और अस्थमा में लाभकारी है। तुलसी शरीर को ठंडक पहुंचाने, तनाव कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद है। वहीं अपराजिता दांत दर्द में कारगर है। बहेड़ा कब्ज, खांसी, गले में खराश, चर्म रोग, सर्दी-जुकाम और हाथ-पैर की जलन में असरकारक है।

इससे पहले बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में हुई थी शुरुआत
इससे पहले बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में हर्बल पार्क की शुरुआत की गई थी। डेढ़ वर्ष पहले मेरठ कारागार में हर्बल पार्क की शुरुआत की गई है, जिसमें 30 जड़ी बूटी के पौधे लगाए गए है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में चेकिंग अभियान: 103 वाहनों के कटे चालान, कार्रवाई से देहात क्षेत्रों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बंदियों को सकारात्मक माहौल और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed