फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: It has been revealed that the relatives of the criminals use the arms license in the districts of Western UP

चौंकाने वाली रिपोर्ट, लाइसेंसी असलहा लिए घूम रहे अपराधियों के रिश्तेदार, ये रहे पश्चिमी यूपी के आंकड़े

Tue, 08 Sep 2020 11:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Sep 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: It has been revealed that the relatives of the criminals use the arms license in the districts of Western UP
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला

आपराधिक मामलों में लिप्त और ऐसे लोगों के रिश्तेदारों के भी शस्त्र लाइसेंस बन गए। कानपुर के विकास दुबे प्रकरण के बाद जांच शुरू हुई तो अकेले मेरठ में करीब 218 ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के नाम सामने आए, जिनके रिश्तेदारों के नाम पर शस्त्र लाइसेंस है। इन्हें निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, शामली और मुजफ्फरनगर में 124 लोगों के लाइसेंस निलंबित और 10 के निरस्त किए गए हैं। इनमें लाइसेंसी असलहा का दुरुपयोग करने वाले भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मेरठ पुलिस द्वारा चिन्ह्ति किए गए लोगों में 161 आपराधिक प्रवृत्ति और 57 अपराधियों के रिश्तेदार हैं। पुलिस का दावा है कि निलंबित 18 लाइसेंसों में सात कुख्यात बदन सिंह बद्दों के साथियों और चार कुख्यात उधम सिंह व योगेश भदौड़ा के रिश्तेदार हैं।  
विज्ञापन


बागपत में अब तक 12 शस्त्र लाइसेंस निलंबित और सात निरस्त किए गए। कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला का लाइसेंस भी निलंबित किया जा चुका है। सहारनपुर में दस और मुजफ्फरनगर में 29 निलंबित, एक निरस्त किया गया है। दो मामलों में कार्रवाई चल रही हैं। बिजनौर में 12 और लोगों को चिन्ह्ति किया गया है, जिनके परिवार के पास शस्त्र लाइसेंस है। इन सभी के लाइसेंस निलंबित हैं, जिले में 48 लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है। बिजनौर के पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, नगीना के सपा विधायक मनोज पारस के परिवार के दो सदस्यों और पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी के परिवार के छह सदस्यों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम से निकाह तक पहुंचा रिश्ता... फिर खौफनाक वारदात, दर्दनाक हैं ये दो बड़ी घटनाएं, तस्वीरें

अब तक हुई कार्रवाई
शस्त्र लाइसेंस    निलंबित    निरस्त      
सहारनपुर              10           0
मुजफ्फरनगर          29          1
शामली                  29           1
बिजनौर                 26           1
मेरठ                     18           0
बागपत                  12           7
कुल कार्रवाई         124        10  

अपराधियों और उनके करीबियों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच कराई गई, सभी जनपदों में कई अपराधियों पर शस्त्र लाइसेंस हैं। इनके लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट पुलिस की ओर से डीएम को भेजी जा रही है। कई शस्त्र लाइसेंस निरस्त भी हो गए हैं। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed