फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: Corona patients are growing fast in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, इस खास रिपोर्ट में पढ़िए कब-कब कितने मिले मरीज

Sun, 12 Jul 2020 12:37 PM IST
कपिल kapil मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Jul 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Corona patients are growing fast in Meerut of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना आसान नहीं लग रहा। शासन ने एक बार फिर कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन किया है। लेकिन मेरठ में कोरोना संक्रमण की लगातार नई चेन बनती जा रही है। कोरोना टेस्ट के लिए सेंपलिंग की संख्या बढ़ाने के साथ ही मरीजों की संख्या कुछ बढ़ी है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण से मौत की संख्या में कमी आई है। 

विज्ञापन


11 जुलाई की रात तक जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 1433 पहुंच गई। इनमें से करीब आधे मरीज पिछले 25 दिनों में यानी 16 जून के बाद मिले हैं। कोरोना का पहला मरीज जिले में 27 मार्च को मिला था। बुलंदशहर निवासी क्रॉकरी कारोबारी महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ आया था। 31 मार्च तक कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 19 थी, जबकि कोरोना संक्रमण से पहली मौत एक अप्रैल को शास्त्री नगर निवासी वृद्ध की हुई थी। यह क्रॉकरी कारोबारी के ससुर थे। 30 अप्रैल तक जिले में मरीजों की संख्या 105 और मौत की संख्या पांच पहुंच गई। 
विज्ञापन


वहीं 31 मई तक मरीजों की संख्या 433 और 27 लोगों की मौत हो चुकी थी। जून माह में अनलॉक के साथ ही कोरोना ने तेजी से पैर पसारे। 16 जून तक कोरोना के मरीजों की संख्या 705 और मरने वालों की संख्या 54 और 30 जून तक कोरोना मरीजों की संख्या 1001 थी। जून माह में 568 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का दूसरा दिन: हर तरफ सन्नाटा, सड़कों पर सिर्फ पुलिस का पहरा, तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी का हाल

मौत में आई कमी  
20 जून के बाद जिले में कोरोना से 13 ही मौत हुईं हैं। कोरोना की टेस्टिंग करीब आठ गुना बढ़ा दी गई है। मरीजों की संख्या में प्रतिदिन डेढ़ गुना ही इजाफा हुआ है।

68023 घरों का सर्वे, 417 लोगों के लिए सैंपल 
शनिवार को 1285 टीमों ने 68023 घरों और 340201 लोगों का सर्वे किया। इनमें 417 लोगों को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी थी। इनके सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच की जाएगी। वहीं, शनिवार को स्वस्थ होने पर 24 लोगों की छुट्टी की गई है। इसके अलावा शनिवार को जो 45 मरीज संक्रमित आए हैं, उनमें 2603 सैंपलों की जांच के लिहाज से पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। इनमें 13 महिलाएं हैं और 22 पुरुष वर्ग से हैं। 15 नए केस हैं बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed