फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का दूसरा दिन: हर तरफ सन्नाटा, सड़कों पर सिर्फ पुलिस का पहरा, तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी का हाल

Sun, 12 Jul 2020 12:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in UP: All markets is closed in six district of western UP at today
शहर में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पश्चिमी यूपी के जिलों में रविवार को भी पूरा असर दिखाई दिया। सभी जिलों में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है और सड़कों पर सिर्फ पुलिस ही नजर आ रही है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल-

Lockdown in UP: All markets is closed in six district of western UP at today
सड़कों पर सिर्फ पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी मेरठ में रविवार को पुलिस मुस्तैद रही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस अधिकारी शहर का भ्रमण करते रहे। वहीं एसपी सिटी व सीओ ने शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों से हालातों की जानकारी ली। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि रविवार को भी पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस लगी है।

Lockdown in UP: All markets is closed in six district of western UP at today
सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भी दूसरे दिन भी लॉकडाउन का पूरा असर दिखाई दिया। शहर के कोर्ट रोड, अम्बाला रोड, दिल्ली रोड, देहरादून रोड के साथ ही सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। सुबह के समय दूध और ब्रेड की बिक्री हुईं। सभी मार्गों पर बैरियर लगाए गए और पुलिस तैनात रही। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शहर में होने वाला विशेष सैनिटाइजेशन अभियान बरसात के कारण स्थगित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in UP: All markets is closed in six district of western UP at today
मुजफ्फरनगर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के संक्रमण और संचारी रोग से बचाव के लिए दो दिवसीय लॉकडाउन में रविवार को भी मुजफ्फरनगर जनपद के सभी बाजार बंद रहे। प्रशासन ने दूध और दवा की दुकानें खोलने की छूट दी। बाकी सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद है। रोडवेज बसें भी नहीं चली। नागरिकों के आग्रह पर खतौली में सुबह फल सब्जी मंडी खुली, तो वहां भारी भीड़ रही। वहीं मार्गों और हाईवे पर पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही है। बेवजह घूमने वालों का पुलिस चालान कर रही है।

विज्ञापन
Lockdown in UP: All markets is closed in six district of western UP at today
बागपत में दिखा बंद का असर - फोटो : अमर उजाला

उधर, बागपत जिले में दूसरे दिन भी लॉकडाउन के कारण पुलिस सख्त रही। सभी बाजार बंद हैं। पुलिस चेकिंग कर रही है। पुलिस ने राष्ट्रवंदना चौक पर बिना मास्क लगाए गुजर रहे वाहन चालकों के चालान काटे। बॉर्डर पर भी चेकिंग की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed