फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: A patient was crying in Kovid ward at medical college

कोरोना काल में बेबसी: बेटे का चेहरे देखने के लिए बिलखते रहे पिता, बोले- मेरी छुट्टी करा दो...यहां मेरी जान चली जाएगी

Mon, 14 Sep 2020 03:27 PM IST
कपिल kapil मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Sep 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: A patient was crying in Kovid ward at medical college
कोविड वार्ड के बाहर अपनों को तलाशते लोग।  - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण ने मरीजों को भी बिलखने पर मजबूर कर दिया है। कोविड वार्ड में आइसोलेट मरीज को अपनों की यादें आ रहीं हैं तो वहीं परिवार को भी उनकी चिंता सता रही है। रविवार को ऐसा ही हाल मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड के बाहर देखने को मिला। करीब 25 फुट ऊंचाई पर वार्ड की खिड़की में कोरोना संक्रमित मरीज बिलख रहे थे। नीचे वार्ड के बाहर मरीज की पुत्रवधू और भाई खड़ा था। मरीज हाथ जोड़कर बार-बार गुहार लगाता रहा कि मेरी छुट्टी करा दो और मेरे बेटे को एक बार दिखा दो। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के स्याना निवासी 72 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पांच सितंबर को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती हुए। कोरोना मरीज का बेटा और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे स्थान पर अस्पताल में आइसोलेट हैं। रविवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे मरीज की पुत्रवधू और मरीज के भाई वार्ड के बाहर पहुंचे। उन्होंने आवाज लगाई तो खिड़की से झांकते हुए वृद्ध रोने लगे। नीचे खड़ी उनकी पुत्रवधू भी फूट-फूटकर रोती रहीं। वृद्ध का कहना था मैं ठीक हो गया हूं। बस मुझे यहां से बाहर निकाल लो। मेरी छुट्टी करा दो, नहीं तो मेरी जान चली जाएगी। यह मरीज अपने बेटे और पौत्र को देखने के लिए बार-बार कह रहे थे। पुत्रवधू बिलखते हुए कह रही थीं कि घर पर सब ठीक हैं। आप चिंता मत करो, नौ दिन हो गए हैं। सोमवार को छुट्टी हो जाएगी। लेकिन मरीज को यकीन नहीं हुआ और वह आखिर तक छुट्टी कराने के लिए विनती करते रहे।
विज्ञापन


वार्ड में जाने की इजाजत नहीं
मेडिकल कॉलेज में तीन मंजिला नवनिर्मित भवन में मार्च में कोविड वार्ड बनाया गया था। यहां मेरठ के अलावा आसपास के जनपदों के मरीज कोविड वार्ड में भर्ती हैं। वार्ड के बाहर पुलिस की ड्यूटी है। वार्ड के दोनों गेटों पर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था है। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ जिनकी कोविड वार्ड में ड्यूटी है और मरीजों के अलावा अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। कुछ मरीज खिड़कियों से ही अपने परिवार के सदस्यों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: प्रेमिका की धड़ से अलग थी गर्दन, हाथ और पैर, कंकाल का ऐसा हाल देख उड़ गए होश

लगातार मौतों से चिंता
कोरोना मरीज खिड़की से बोल रहे थे कि यहां पिछले तीन दिनों से लगातार मरीजों की मौत हो रही हैं। दो दिन में कई बेड खाली हो चुके हैं। ऐसे में डर है कि कुछ हो न जाए। वहीं वृद्ध की पुत्रवधू व परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके बारे में बताया कि बहुत परेशान हैं और इन्हें बेटे को अपने सामने देखने की इच्छा है। लेकिन हमने यह नहीं बताया कि बेटा भी कोरोना पॉजिटिव है, जो एक दूसरे अस्पताल में आइसोलेट है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed