फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special News: The journey from Meerut to Jewar airport can be done only 90 minutes

अमर उजाला खास रिपोर्ट: मेरठ से सिर्फ 90 मिनट में पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट, उद्योगों को मिलेगी उड़ान

Fri, 26 Nov 2021 11:00 AM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Nov 2021 11:00 AM IST
सार

पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को विकसित करने का एलान किया है। खास बात यह है कि मेरठ से मात्र 90 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इससे उद्योगों को काफी लाभ होगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Special News: The journey from Meerut to Jewar airport can be done only 90 minutes
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगले चार वर्षों में मेरठ से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इसके लिए रैपिड रेल के न्यू अशोक नगर स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट तक जोड़ने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इससे मात्र 90 मिनट में मेरठ से जेवर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को विकसित करने का एलान किया।

विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ तक बन रहे 82 किमी के रैपिड रेल कॉरिडोर को मोदीपुरम से सरायकाले खां तक बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर के दिल्ली क्षेत्र में न्यू अशोक नगर स्टेशन से सीधा जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए यमुना प्राधिकरण ने वार्ता की थी। पिछले दो वर्ष से एयरपोर्ट की संभावनाओं को देखते हुए कवायद की जा रही है। अब शिलान्यास के बाद इस कवायद को तेज किया जाएगा। जिससे जल्द इस कॉरिडोर का निर्माण कर वर्ष 2024 में शुरू होने वाले जेवर एयरपोर्ट के साथ ही इसे भी लिंक किया जा सके। दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल से 55 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। न्यू अशोक नगर से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में 35 मिनट लगेंगे। 
विज्ञापन


51 किलोमीटर का है न्यू अशोक नगर-जेवर एयरपोर्ट रूट
नोएडा से सटे न्यू अशोक नगर से जेवर एयरपोर्ट की दूरी 51 किमी है। इसके मेट्रो, रैपिड से जुड़ने के बाद आसानी से पहुंचा जा सकेगा, जिससे यात्रियों को भी काफी लाभ होगा। अभी मेरठवासियों को हवाई जहाज का सफर तय करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

कार्गों और फ्रेट कॉरिडोर हब देगा उद्योगों को गति 
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मेरठ के खेल उद्योगों का जिक्र किया। मेरठ में वर्षभर में खेल उद्योग का एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इसमें क्रिकेट, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल आदि शामिल हैं। इससे साफ है कि नोएडा में बन रहे लॉजिस्टिक गेटवे से सीधा लाभ मेरठ के उद्योगों को भी होने जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट के पास ही कार्गों हब और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का दादरी में में लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा हैं। यहां से सीधा सामान दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर पर भी पहुंच जाएगा। जेवर एयरपोर्ट पर एक टर्मिनल को ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी सामान ढोने की क्षमता लगभग 50 टन होगी। अभी मेरठ से खेल उद्योग का सामान दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-टू से जाता है। यहां तक पहुंचाने के लिए जाम का सामना करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

तीन एक्सप्रेसवे भी दे रहे गति
जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचाने में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेसवे भी गति देंगे। यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल क्रास कर रहा है। हालांकि, दोनों एक्सप्रेसवे अभी जुड़े नहीं है। अगर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरह ये दोनों भी जुड़ जाएं तो जेवर एयरपोर्ट का सफर सड़क मार्ग से भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed