{"_id":"69f20b960f33d04c3e03d3d9","slug":"amar-ujala-national-olympiad-students-honored-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112176-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के छात्रों को सम्मनित किया गया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में भाग लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान बुधवार को द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना में एक समारोह के माध्यम से किया गया।
उप प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल ने ओलंपियाड में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें देश-स्तरीय मंच पर पहचान भी दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा आयोजित यह ओलंपियाड न केवल छात्रों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करता है, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करता है। विभिन्न वर्गों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह ओलंपियाड की तैयारी से उनके सोचने और सीखने के तरीके में बदलाव आया।