फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala National Olympiad exam concluded at Drona Public School

Meerut News: द्रोण पब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा संपन्न

Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala National Olympiad exam concluded at Drona Public School
सरधना। द्रोण प​ब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में शामिल हुए छात्र छात्राएं। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के द्रोण पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के अंतर्गत निर्धारित विषयों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधक संजय त्यागी व उप प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने व्यवस्थाओं की देखरेख की और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। परीक्षा के दौरान छात्रों में सीखने की ललक और सकारात्मक उत्साह देखने को मिला। विद्यालय में 34 छात्र-छात्राओं ने गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों में पंजीकरण कराया था। परीक्षा के समापन पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को मजबूत करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। इन्होंने परीक्षा संचालन में सक्रिय योगदान दिया और विद्यार्थियों की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed