फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   amar ujala ka mega rakt

अमर उजाला का मेगा रक्तदान शिविर आज

Sat, 01 Oct 2016 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 01 Oct 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
amar ujala ka mega rakt
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से शनिवार (आज) मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शहरवासियों से अनुरोध है कि वे कैंप में आए और रक्तदान करें। मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करने वाले प्रत्येक शख्स की पांच हजार तक की जांच फ्री होंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आप सभी रक्तदान करें। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट ब्लड चार जिंदगियां बचा सकता है। क्योंकि खून से निकाले जाने वाले चार कंपोनेंट अलग-अलग बीमारियों में मरीज के काम आते हैं। सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच शहर में चार जगहों पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति को एक डोनर कार्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। डोनर कार्ड के जरिये कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर एक यूनिट खून बिना किसी डोनर के ले सकता है।
विज्ञापन


यहां पर लगेंगे शिविर
केएमसी हॉस्पिटल, बागपत रोड
पंडित प्यारे लाल जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक
लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक
विद्या ग्लोबल इंस्टीट्यूट, बागपत रोड

रक्तदान से जुड़ी खास बातें
18-60 साल का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
45 किलो वजन, 12.5 ग्राम परसेंट हीमोग्लोबिन वाला व्यक्ति रक्तदाता हो सकता है।
रक्तदान में महज 10 मिनट लगते हैं।
रक्तदान कष्ट रहित साधारण प्रक्रिया है।
रक्तदान के बाद शरीर में स्वच्छ नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है।
रक्तदान से मनुष्य बीमारियाें से दूर रहता है।
हमेशा प्रमाणित ब्लडबैंक में ही खून दें।
10 साल से लगातार रक्तदान करने वालों को शासन सम्मानित करता है।

पांच हजार की जांच फ्री
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज ने अहम फैसला लिया है। इस दौरान जो भी व्यक्ति रक्तदान करेगा उसकी पैथोलॉजी व बायो केमिस्ट्री जांच निशुल्क की जाएगी। शुक्रवार शाम को ही कॉलेज प्राचार्य ने प्रस्ताव को लिखित मंजूरी दी है। मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सचिन का कहना है कि हम लोग करीब चार से पांच हजार रुपये की जांच एक अक्तूबर को निशुल्क करेंगे, लेकिन यह सुविधा रक्तदाताओं को ही दी जाएगी। जांच रिपोर्ट रक्तदाता दो-तीन दिन के बाद ब्लड बैंक से ही प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र-छात्राएं भी करेंगे रक्तदान
बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल इंस्टीट्यूट में मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कैंप लगाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed