फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Investigation: In Meerut, up to three thousand rupees recovered for Aadhar card

अमर उजाला पड़ताल: मेरठ में आधार कार्ड के लिए तीन हजार रुपये तक वसूली, कई मामले आए सामने

Thu, 21 Oct 2021 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Oct 2021 03:01 PM IST
सार

मेरठ में विभिन्न स्थानों पर खुले साइबर कैफे में फॉर्म भरने और जल्दी नंबर दिलाने के नाम पर वसूली की जा रही है। अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई। पढ़ें ये रिपोर्ट :-

विज्ञापन
Amar Ujala Investigation: In Meerut, up to three thousand rupees recovered for Aadhar card
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले साइबर कैफे में आधार बनवाने का दावा करते हुए लोगों 3000 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ऑनलाइन डेट मिलने पर ऐसे लोगों को दिल्ली रोड फुटबॉल चौराहा स्थित यूआईडीएआई के केंद्र पर भेज दिया जाता हैं।

विज्ञापन


केंद्र के बाहर मुख्य मार्ग पर भी दलाल इन लोगों से फार्म भरने और जल्दी नंबर दिलाने के नाम पर वसूली कर लेते हैं। अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई। केंद्र में आए लोगों ने बताया कि उनसे साइबर कैफे संचालकों ने आधार बनवाने के नाम पर वसूली की है। 
विज्ञापन


केस 1: सराय बहलीम निवासी जैबा ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने पर बार-बार रिजेक्ट हो रहा था। साइबर कैफे संचालक ने 3 हजार रुपये बताए। अभी एक हजार रुपये एडवांस जमा कर लिए हैं। अब केंद्र संचालक ने कस्टमर केयर नंबर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: अदालत में पेश हुए भाजपा विधायक उमेश मलिक, इन दो मलालों में आरोप तय 

केस 2: रिठानी निवासी अमित कुमार आधार कार्ड बनवाने के लिए गए तो साइबर कैफे संचालक ने पंजीकरण के नाम पर ही 100 रुपये ले लिए। यूआईडीएआई के केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि सुविधा निशुल्क है। 

प्रतिदिन 700 आधार कार्ड 
यूआईडीएआई के द्वारा फुटबॉल चौक पर शुरू किए गए आधार केंद्र में प्रतिदिन 700 आधार कार्ड आसानी से बनाए जा सकते हैं। अधिकारी और कर्मचारियों की यहां संख्या 21 है। अभी प्रतिदिन 300 के आसपास आधार बनाए जा रहे हैं। 

इन कागजात की आवश्यकता
0 से 5 वर्ष :
बच्चे का कंप्यूटराइज जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता में से किसी का आधार कार्ड।
5 से 15 वर्ष: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का आधार कार्ड, स्कूल का सर्टिफिकेट या पार्षद द्वारा भरा गया फार्म।
18 साल से अधिक : वोटर आईडी कार्ड या पार्षद द्वारा भरा गया फार्म।

जानकारी के अभाव में लोग पैसे देते हैं। केंद्र में बिना रजिस्ट्रेशन भी आधार बनाने की सुविधा है। इन दिनों क्षमता से 50 प्रतिशत लोग भी नहीं पहुंच रहे हैं।  -विजय शर्मा, सेंटर मैनेजर, यूआईडीएआई आधार केंद्र, फुटबॉल चौक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed