{"_id":"61712b9acfca4d322270cd9d","slug":"muzaffarnagar-bjp-mla-umesh-malik-appeared-in-court-charges-framed-in-two-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: अदालत में पेश हुए भाजपा विधायक उमेश मलिक, इन दो मलालों में आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: अदालत में पेश हुए भाजपा विधायक उमेश मलिक, इन दो मलालों में आरोप तय
Thu, 21 Oct 2021 02:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:28 PM IST
सार
गुरुवार दोपहर बुढ़ाना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उमेश मलिक अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें दो मामलों में दोषी मानते हुए उन पर आरोप तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक उमेश मलिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में आचार संहिता के उल्लंघन और चुनाव प्रचार सामग्री मिलने के मामले में भाजपा के बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक पर आरोप तय हो गए हैं। विधायक गुरुवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। प्रकरण की अगली सुनवाई नौ नवंबर को होगी।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा, विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता मनोज ठाकुर ने बताया कि बुढ़ाना विधायक पर 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रचार सामग्री का मामला दर्ज है। उनकी प्रचार सामग्री शाहपुर निवासी मास्टर सतपाल के मकान से पुलिस ने जब्त की थी।
विज्ञापन
इसके अलावा 2017 के चुनाव में नामांकन के दौरान 21 जनवरी को विधायक ने धारा 144 का उल्लंघन किया था। जिस पर उनके खिलाफ धारा 188 का मुकदमा पंजीकृत था। दोनों प्रकरणों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही थी। गुरुवार को विधायक अदालत में पेश हुए। न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने सुनवाई करते हुए उन पर आरोप तय किए। प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए नौ नवंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 100 Crore Vaccination: मेरठ में तीन लाख 30 हजार 399 लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज, मैगा टीकाकरण जारी
सपा सरकार ने दर्ज किए थे फर्जी मुकदमा
कोर्ट में पेशी पर पहुंचे उमेश मलिक ने कहा कि सपा सरकार ने भाजपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए थे। इसी तरह दंगे के दौरान भी सपा सरकार ने भाजपा नेताओं का उत्पीड़न किया। अदालत के इंसाफ पर पूरी तरह भरोसा है।