अमर उजाला इंपेक्ट: जीका के संदिग्ध सैंपल की अब दिल्ली में होगी जांच, शासन ने लिया संज्ञान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अमर उजाला ने 23 अक्तूबर के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी कि मेरठ में जीका का टेस्ट करने के लिए किट ही नहीं है। इस पर शासन ने संज्ञान लिया है और शासन में बैठे अधिकारियों ने सीएमओ से फोन पर वार्ता कर उन्हें निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जीका वायरस की जांच के लिए लखनऊ और दिल्ली में ही व्यवस्था है। इसकी किट के लिए शासन से अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए है, लिहाजा अगर जरूरत पड़ती है तो सैंपल को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। अभी तक ऐसे किसी सैंपल की जांच नहीं कराई गई है।
मशीन है, लेकिन किट नहीं
दरअसल अलर्ट के बावजूद सरकारी अस्पतालों की लैब में जीका वायरस जांच करने की किट ही मौजूद नहीं है। मेडिकल कॉलेज स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब में मशीन तो है, लेकिन किट न होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। जीका वायरस को जांचने के लिए एक किट करीब 12 से 15 हजार की आती है।
ऐसे फैलता है जीका वायरस
यह वायरस डेंगू और चिकनगुनिया की ही तरह मच्छरों से फैलता है।
यह एक प्रकार का एडीज मच्छर ही है जो दिन में सक्रिय रहते हैं।
असुरक्षित शारीरिक संबंध और संक्रमित खून से भी इसका वायरस फैलता है।
जीका वायरस के लक्षण
बुखार, बेचैनी, जोड़ो में दर्द शरीर में लाल चकत्ते और आंखें लाल हो जाती है।
लक्षण डेंगू बुखार की ही तरह होते हैं।
दूर यात्रा से लौटने के बाद अगर दो हफ्ते के अंदर बुखार हुआ है तो जांच करानी चाहिए
डेंगू के पांच नए मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम की कोशिश कर रहा है, मगर पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पा रही है। बुधवार को पांच और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज मेरठ जिले के हैं और दो मरीज अमरोहा व मुजफ्फरनगर जिले के हैं। मेरठ जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 95 पहुंच चुकी है, जिनमें मेरठ के 66 और अन्य जिलों के 29 मरीज हैं। नए मरीजों में अनिल कुमार (34) निवासी मधुबन कालोनी, योगेंद्र सिंह (55) निवासी नई मोहनपुरी और शोभा (50) हैं। इनके अलावा शालू (29) निवासी मुजफ्फरनगर और उमर (14) निवासी अमरोहा हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/