अमर उजाला फाउंडेशन: कोरोना योद्धाओं का सम्मान, जरूरतमंद परिवारों को बांटा जरूरी सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर अपनी टीम के साथ गरीब परिवारों की लगातार मदद करने में जुटे हैं। मंगलवार को डाक्टरों ने 32 गरीब परिवारों को जरूरी सामान की किट उपलब्ध कराई।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित मां सावित्री अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला मंगलवार को हॉस्पिटल स्टाफ के साथ कैराना रोड पर झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों की बस्ती में पहुंचे। उन्होंने वहां 32 गरीब परिवारों को घरेलू जरूरत का सामान वाशिंग पाउडर, कपड़े धोने व नहाने की साबुन, हेयर ऑयल, शैंपू, ग्लूकोज के पैकेट व अन्य सामान की किट उपलब्ध कराई।
डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि इन परिवारों को सफाई के लिए यह किट उपलब्ध कराई गई है। दो दिन पहले इन परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, गिरधारी लाल नारंग, जगदीश अरोरा, रोटेरियन अजय बाबू मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: मदद के लिए बढ़ाए हाथ, लॉकडाउन में जरूरतमंदों को वितरित किए भोजन के पैकेट
कोरोना योद्धाओं का सम्मान, ग्लूकोज, मास्क उपलब्ध कराएं
लॉकडाउन में दिन रात सड़कों डटे रहने वाले कोरोना योद्धाओं का मां सावित्री अस्पताल की तरफ से ग्लूकोज, फेस मास्क आदि उपलब्ध कराकर सम्मान किया। मंगलवार को मां सावित्री अस्पताल के डॉक्टर रोटेरियन रीतिनाथ शुक्ला, रोटेरियन डॉ. नीलम शुक्ला, डॉ. अजय बाबू शर्मा, सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल नारंग, जगदीश प्रसाद अरोरा आदि समाजेसेवियों ने विजय चौक पर पहुंचकर वहां मौजूद यातायात प्रभारी भंवर सिंह, ट्रैफिक व अन्य सभी पुलिसकर्मियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला पाउडर, च्यवनप्राश, ग्लूकोज, खादी के बने मास्क, ग्लब्स का वितरण करते हुए उनका सम्मान किया।
उधर, कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन शामली द्वारा अस्पताल रोड पर कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे एसडीएम संदीप कुमार, कोतवाल प्रेमवीर राणा और पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस दौरान गर्मी से बचाव के लिए 350 ग्लूकोन डी के पैकेट उपलब्ध कराए। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, कुलदीप गोयल, संजय त्यागी, सुभाष तोमर, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।
जनपद के प्राइवेट क्षेत्र की मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट, टेक्नीशियन, पैथ लैब संचालकों ने कोरोना कोविड-19 का सैंपल कलेक्शन करने में सहयोग के लिए 1000 स्वैब स्टिक सीएमओ संजय भटनागर को उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर उनेंद्र शर्मा, अर्जुन वर्मा, दीपक गोयल, अमन कुमार, नीटू कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/