फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन: मदद के लिए बढ़ाए हाथ, लॉकडाउन में जरूरतमंदों को वितरित किए भोजन के पैकेट

Wed, 01 Apr 2020 06:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Apr 2020 06:01 PM IST
सार

लॉकडाउन में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले उद्यमियों और समाजसेवियों ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation, food has been distributed to many families in Shamli district due to the lockdown
जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया भोजन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले उद्यमियों और समाजसेवियों ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया। आगे देखिए तस्वीरें-

Amar Ujala Foundation, food has been distributed to many families in Shamli district due to the lockdown
जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को शामली में मोहल्ला दयानंदनगर नाला पटरी पर झुग्गी झोपड़ी और जैन मोहल्ला निवासी परिवारों को उद्यमियों के सहयोग से भोजन के करीब 135 पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान अंकित गोयल, अमित जैन, निखिल ऐरन आदि उद्यमियों का सहयोग रहा।

Amar Ujala Foundation, food has been distributed to many families in Shamli district due to the lockdown
जरूरतमंदों को खाना खिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला

उधर, थानाभवन में अग्रवाल युवा समागम ने अमर उजाला फाउंडेशन और पुलिस के साथ मिलकर 10 गरीब परिवारों और श्रमिकों को मजदूरों को दोपहर का भोजन कराया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि वे 15 दिन तक इन परिवारों को नियमित भोजन कराएंगे। नोजल मार्ग स्थित इंटरलॉक बनाने की फैक्टरी में सीओ अमित सक्सेना व संस्था के पदाधिकारियों ने तीन परिवार के 16 लोगों को मुफ्त खाना खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation, food has been distributed to many families in Shamli district due to the lockdown
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

संस्था के पदाधिकारी शिवम गोयल ने बताया कि लॉकडाउन चलने तक 10 गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन वितरित करेगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, शिवम गोयल, अगम गोयल, शोभित गोयल, निशांत गर्ग, संयम गोयल, अमन गोयल, अर्चित गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation, food has been distributed to many families in Shamli district due to the lockdown
चाय पिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला

कस्बा कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी मौलाना असलम ने गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों के लिए खाद्य सामग्री की किट तैयार कराई। मंगलवार को मौलाना असलम ने सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के साथ आर्यपुरी देहात, आल दरम्यिान, बेगमपुरा, आलकला सहित अनेकों मोहल्लों में गरीब, बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री की किट पहुंचाई। सभी ने निर्धन परिवारों के घर जाकर खाद्य सामग्री की किट दी और उन्हें घर पर रहने की अपील भी की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed