फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation : 378 patients examined for drug delivery

अमर उजाला फाउंडेशन : 378 मरीजों की जांच कर दवा बांटी

Wed, 15 Nov 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Nov 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation : 378 patients examined for drug delivery
अमर उजाला फाउंडेशन

बागपत में अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के तहत पिलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कैंप लगाया। इसमें आसपास के गांवों के 378 मरीजों का इलाज कराया। इस मौके पर फाउंडेशन ने मरीजों को दवा दी और नि:शुल्क जांच भी हुई। क्षेत्रीय लोगों ने शिविर लगाने की सराहना की।

विज्ञापन


देखिए वीडियो : अमर उजाला ने लोगों को मधुमेह पर रोकथाम के लिए किया जागरूक
विज्ञापन


बुधवार को पिलाना में कैंप का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य एक पूंजी की तरह है। बेहतर खानपान के अलावा नियमित दिनचर्या से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। बीमारी के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन अभियान की सराहना की। शिविर में पिलाना के अलावा रोशनगढ़, दौलतपुर, रतनपुरी, पटौली, कहरका, सैदपुर, ओगटी, हिसावदा, सांकल पुट्टी, अब्दुल्लापुर मेवला समेत आसपास के अन्य गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. मुमताज निसार खान, डॉ. खुशविंद्र कौर, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. मोहम्मद ताहिर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार, वार्ड ब्वाय सिद्धार्थ कुमार, स्टाफ नर्स सोनिया यादव, रुचि शर्मा, फार्मेसिस्ट प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, नीरज कदम और आशीष कुमार का सहयोग रहा। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया  विभिन्न बीमारियों के 378 मरीजों की जांच की । सामान्य बुखार के अधिक रोगी मिले, 30 मरीजों की ब्लड जांच भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
उपलब्ध कराई नि:शुल्क दवाएं
अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए अपनी लैब और मोबाइल वैन के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रही। लोगों को परीक्षण के साथ नि:शुल्क जांच और दवाएं भी उपलब्ध कराई ।

इनसेट
स्वास्थ्य कैंप को लेकर दिखा उत्साह

नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप को लेकर लोगों के बीच उत्साह रहा। सुबह 10 बजे से ही मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दो बजे शिविर के समापन का समय था, लेकिन मरीजों की कतार को देखकर शिविर को तीन बजे तक बढ़ाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed