फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: Development work will be done at seven tourist places for four crores in Meerut

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: चार करोड़ से चमकेंगे सात स्थल, चयनित कर शासन को सूची भेजी

Sat, 16 Jan 2021 04:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Development work will be done at seven tourist places for four crores in Meerut
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और सभी विधानसभाओं में एक-एक पर्यटन स्थल को चमकाने का खाका तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत मेरठ जिले के सात विधानसभा के सात स्थलों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं, इन स्थलों के लिए करीब 4.37 करोड़ का बजट भी तैयार कर लिया गया है। जिससे पता लगाया जा सके किस स्थान पर कितना खर्च किया जाना है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस मॉडल पर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। जिससे हर विधानसभा में एक पर्यटन स्थल को मॉडल तौर पर विकसित किया जा सके। जिससे वहां आने वाले लोगों को घूमने के लिए एक स्थल को तैयार किए जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विधायकों से सलाह के बाद पर्यटन विभाग की तरफ से प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पर्यटन स्थलों की सूची भी पर्यटन विभाग ने तैयार कर ली है।

यह भी पढ़ें: बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा और आधा दर्जन पार्षदों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले ऐतिहासिक ज्वॉइनिंग

ये स्थल किए गए चयनित
- हस्तिनापुर विधानसभा : यहां ऑरनामेंटल द्वार का निर्माण होगा। इसके लिए 68.89 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। महाभारतकालीन नगरी के इस क्षेत्र में एक द्वार ऐसा होना चाहिए। जिससे पर्यटक आते ही उस पर ठहर सकें और यहां के मंदिर सहित अन्य पौराणिक इतिहास के बारे में जागरूक हो सकें। 
- शहर विधानसभा: यहां स्थित मां चंडी देवी मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 58.35 लाख का प्रस्ताव रखा गया है। ये मंदिर कई सौ वर्ष पुराना है। हर वर्ष लगने वाले नौचंदी मेले में यहां रौनक बढ़ जाती है। 
- सरधना विधानसभा : यहां ग्राम चिरौड़ी में खातनार्थ बाबा की समाधि स्थल को सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसे 54.84 लाख से संवारा जाएगा। इस क्षेत्र में बाबा की समाधि का खास महत्व है। 
- दक्षिण विधानसभा : मां मंशा देवी मंदिर यहां का सबसे पुराना मंदिर हैं। जागृति विहार सेक्टर-छह में स्थित इस मंदिर में दूर-दराज से लोग आकर मां का आशीर्वाद लेते हैं। इसके लिए 50.47 लाख का प्रस्ताव रखा गया है। 
- कैंट विधानसभा : 1857 की क्रांति के लिए प्रसिद्ध शहीद स्मारक का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए 72.37 लाख का प्रस्ताव है। हालांकि, यहां केंद्र सरकार की योजना के तहत लाइट एंड साउंड शो के लिए स्टेज तैयार किया जा चुका है लेकिन ये अधर में अटका है।
- किठौर विधानसभा : गढ़ रोड पर स्थित नंगलामल में प्राचीन शंकरताल शिव मंदिर के लिए 52.84 लाख रुपये का प्रस्ताव तय किया गया है। नंगलामल में शुगर मिल होने के कारण ये गांव भी जाना पहचाना है। 
- सिवालखास विधानसभा : सबसे अधिक बजट इस विधानसभा के लिए रखा गया है। भोला की झाल के लिए 79.13 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed