फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former BSP MLA Yogesh Verma and six councilors have joined the Samajwadi Party in Lucknow

बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा और आधा दर्जन पार्षदों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले ऐतिहासिक ज्वॉइनिंग

Sat, 16 Jan 2021 01:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Jan 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Former BSP MLA Yogesh Verma and six councilors have joined the Samajwadi Party in Lucknow
पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सुनीता वर्मा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अपनी पत्नी सुनीता वर्मा के साथ शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली। मेरठ के आधा दर्जन पार्षदों ने योगेश वर्मा के साथ समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की है। करीब 400 समर्थकों के साथ योगेश वर्मा ने सपा ज्वॉइन की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा बड़ी संख्या में लोग लगातार समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आज की जॉइनिंग ऐतिहासिक बताई है।

विज्ञापन


बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने पहले ही एलान किया था कि 16 जनवरी को महापौर पत्नी सुनीता वर्मा के साथ सपा का दामन थामेंगे। वहीं चार पूर्व विधायकों और एक दर्जन पार्षदों के भी सपा में शामिल होने की संभावना थी, जो शनिवार को पूरी हो गई। इस पूरी कवायद में सपा नेता अतुल प्रधान अहम भूमिका निभा रहे हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पति-पत्नी की साइकिल की सवारी का कार्यक्रम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुआ। 
विज्ञापन


योगेश हस्तिनापुर से 2007 में विधायक रह चुके हैं। 2012 के चुनाव में बसपा से निष्कासित होने के बाद पीस पार्टी से चुनाव लड़े थे। दूसरे नंबर पर रहने के बाद उन्होंने बसपा में वापसी की और 2017 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। योगेश को 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद अक्तूबर में योगेश को पत्नी सहित पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। तभी से उनके सपा और भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccination: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत, प्रधानाचार्य ने लगवाया पहला टीका, देखिए मेरठ की तस्वीरें

उधर, चर्चा है कि सपा के कुछ नेता योगेश के पार्टी में आने का विरोध कर रहे हैं। इनको साधने के लिए योगेश की ज्वॉइनिंग के समय लखनऊ बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि सपा में उनके शामिल होने का मामला हस्तिनापुर से टिकट पर अटका रहा था। यहां से बसपा के टिकट पर उनके मुकाबले चुनाव लड़ चुके प्रशांत वर्मा अब सपा में है। यही नहीं, सपा से विधायक रह चुके प्रभु दयाल बाल्मीकि भी चुनावी तैयारी में जुटे हैं। इन दोनों नेताओं के विरोध के चलते मामला खिंच रहा था।

यह भी पढ़ें: Shamli Corona Vaccination: टीका लगवाने के बाद ब्लाक मैनेजर की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप, फिर जांच में सामने आई ये बात

अतुल का दावा, गुर्जर-दलित समीकरण बनेगा
योगेश ने अतुल को सवा सौ लोगों की सूची सौंपी थी, जो सपा में शामिल होंगे। इस दौरान योगेश ने कहा कि सपा सभी वर्गों के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। उनकी विचारधारा से प्रेरित होकर ही मैंने पत्नी सहित सपा में जाने का निर्णय लिया है। वहीं, अतुल प्रधान ने कहा कि योगेश के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जिले में गुर्जर-दलित समीकरण बनेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed