अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य आज, दूर करें कॉलेज का कंफ्यूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज और स्ट्रीम की समस्या दूर करने के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी युवा पाठकों के करियर को शेप देने और कॉलेज के चयन में उनकी मदद के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य 2018 का आयोजन हो रहा है। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर का आयोजन किया जा रहा है। आज से दो दिवसीय एजुकेशन फेयर का आयोजन सम्राट हैवेंस होटल गढ़ रोड में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर करियर काउंसलर जितिन चावला छात्रों की समस्याएं दूर करेंगे। एजुकेशन फेयर में 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र भाग लेंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई हर बोर्ड के छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं। दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 यूनिवर्सिटीज से संबंधित सभी जानकारियां एक छत के नीचे मिलेंगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का तरीका, आवश्यक शर्तें व नियमों के विषय में बताया जाएगा। स्ट्रीम वाइज कौन सा कॉलेज बेहतर है यह जानकारी भी मिलेगी। नए पाठ्यक्रमों व छात्रवृत्तियों के बारे में भी फेयर में जानकारी मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियां दूर करेंगे। ऑन स्पॉट करियर गाइडेंस, ऑन स्पॉट एडमिशन व समस्याओं का समाधान होगा। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, करियर काउंसिलिंग, पर्सनैलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूम, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व ओवरसीज एजुकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। फेयर में भाग लेने के लिए 7838635638 पर मिस कॉल दें। या फिर 8392946238 पर संपर्क करें।
टीएमयू उपलब्ध कराएगा छात्रवृत्ति
एजुकेशन फेयर में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से ऑन स्पॉट स्कॉलरशिप टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में सफल होने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रथम विजेता को 10 हजार, दूसरे को साढ़े सात और तीसरे विजेता को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
लाइव वीडियो रिज्यूमे बनाने की मिलेगी जानकारी
फेयर में छात्रों को पंकज शुक्ला की टीम की ओर से वीडियो रिज्यूमे बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कैंडिडेट वीडियो में अपना परिचय स्वयं देता है। आत्मविश्वास, बॉडी पाश्चर सही होना और बातचीत का सही लहजा व कम्युनिकेशन फ्लो वीडियो रिज्यूमे की पहली जरूरत है।
इनका हैं सहयोग
आईएफटीएम विवि मुरादाबाद, आईआईएमटी विवि, विद्या नॉलेज पार्क, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज, महावीर एजुकेशनल पार्क, दीवान वीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एरिना एनिमेशन, शिमला विवि, महर्षि मार्क ण्येश्वर विवि, स्पर्धा इंस्टीट्यूट, दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, शारदा ऑटोमोबाइल्स का सहयोग है।
जितिन चावला करियर काउंसलर
एमबीए ग्रेजुएट जितिन चावला अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन करियर काउंसलर हैं। मल्टीनेशनल ग्रुप्स के साथ काम कर चुके हैं। शिक्षा व करियर के क्षेत्र में कई वर्षों से श्रेष्ठ कार्य करने के लिए रोटरी, लायंस सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
विशेषज्ञ जो दिखाएंगे करियर की राह
. अवधेश कुमार- आईआईटी जेएएम टॉपर एंड मैथमेटिक्स स्कॉलर।
. विवेक विश्नोई- सीनियर डेटा एनालिस्ट इन सिटी कॉर्प सर्विस पुणे।
. अभिषेक कुमार गुप्ता- कोफाउंडर ऑफ यूपीपी स्किल एजुकेशन एंड कम्युनिटी हेड ऑफ स्टार्टअप दिल्ली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/