{"_id":"62c7dd5bda65cb04c907e849","slug":"amar-ujala-campaign-corona-vaccine-is-the-only-safety-cycle-get-it-done-on-time-life-will-be-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान: कोरोना का टीका ही सुरक्षा चक्र, समय से लगवा लो, जिंदगी रहेगी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान: कोरोना का टीका ही सुरक्षा चक्र, समय से लगवा लो, जिंदगी रहेगी सुरक्षित
Fri, 08 Jul 2022 01:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:01 PM IST
सार
कोरोना का टीका समय से लगवा लो ताकि जिंदगी सुरक्षित रहे। अभी मेरठ जिले में ऐसे बहुत लोग हैं, जिन्होंने कोरोना टीके की दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाता किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले में लगातार कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों में उत्साह है, लेकिन अभी और जागरूकता की जरूरत है, ताकि दूसरी डोज का लक्ष्य भी पूरा हो जाए। अभी 18 साल से ज्यादा उम्र के 3,35,841 लोग ऐसे जिन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी, शिक्षक, धर्मगुरुओं, खिलाड़ी, कलाकारों और समाजसेवा से जुड़े लोगों ने अपील की है कि कोई भ्रम या अफवाह में न पड़ें, कोरोना से बचना है तो टीका जरूर लगवाएं, टीका ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के 26,19,306 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जो पूरा हो चुका है, जबकि इनमें दूसरी डोज अभी 22,83,465 लोगों ने लगवाई है।
विज्ञापन
ये बोले गण्यमान्य लोग
एहतियात के तौर पर टीका अवश्य लगवाएं। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है और न ही कोई परेशानी है। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
टीका ही सुरक्षा कवच है, इसलिए सभी लोग टीका लगवाएं और खुद को व अपने बच्चों को भी टीका लगवाकर कोरोना को हराने में सहयोग करें। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने से कोई परेशानी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को कोविड से बचने के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। - अलका तोमर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान
टीका लगवाने के बाद खुद सुरक्षित हुआ हूं, परिवार को भी सुरक्षित किया है। सभी को टीका जरूर लगवाना चाहिए। - डॉ एमके बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आईएमए
कोरोना से बचने के लिए सरकार ने निशुल्क टीका उपलब्ध कराया है। सभी लोग बूस्टर डोज खुद भी लगवाएं। - शेबी, ग्राम प्रधान बंशीपूरा व सरसवा
कोरोनारोधी टीके को लेकर न भ्रम या संशय जैसी बात है। कोरोना से बचने के लिए टीका ही एकमात्र उपाय है। - कल्पना पांडेय, अध्यक्ष, सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी
लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की भ्रामक जानकारियों के झांसे में न आएं और बिना किसी डर और झिझक के टीका लगवाएं। - महामंडलेश्वर शनी पीठाधीश्वर महेंद्र दास
इस्लाम में जान की हिफाजत रखना पहला कर्तव्य है। अगर टीका लगने से जान बचती है तो टीका जरूर लगवाएं। - शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी
टीकाकरण में सहयोग किया है। आगे भी प्रयास रहेगा कि जो लोग टीका लगवाने से वंचित चल रहे है वह टीका लगवा लें। - सुशील कुमार, प्रिंसिपल, डीएन इंटर कॉलेज
इस भ्रम में मत रहिए कि कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म हो गया है। इससे बचाव का बेहतर रास्ता टीकाकरण है। - राजीव सिंह उर्फ जूनियर सनी देओल, टीवी कलाकार