{"_id":"648d5640a18b9a5e0d0beae7","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-toppers-student-get-honoured-with-medals-and-certificates-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, प्रमाण पत्र व मेडल पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, प्रमाण पत्र व मेडल पाकर खिले चेहरे
Sat, 17 Jun 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:14 PM IST
सार
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में आज 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला व कॅरिअर लांचर संयुक्त रूप से मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
भविष्य ज्योति सम्मान मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में शनिवार को 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में किया गया। अमर उजाला व कॅरिअर लांचर ने संयुक्त रूप से मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र व मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। वहीं ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित, यात्रा के लिए पहचान पत्र अनिवार्य, 4 जुलाई से रूट होगा डायवर्ट
विज्ञापन
भविष्य ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राएं अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। नौंवी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के छात्र-छात्राओं काे सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी अंक तालिका की फोटो कॉपी साथ लेकर पहुंचे हैं। सभी मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए।
स्कूल प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी अंक तालिका की फोटो कॉपी साथ लेकर पहुंचे हैं। सभी मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए।