फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Abhiyan Health: Well done! In Meerut, 80 percent of adolescents got the vaccine, target has been set to vaccinate 241526

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: शाबाश!  मेरठ में 80 प्रतिशत किशोरों ने लगवाई वैक्सीन, 241526 को टीका लगाने का रखा गया है लक्ष्य

Thu, 31 Mar 2022 12:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Mar 2022 12:35 PM IST
सार

कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि मेरठ में टीकाकरण को लेकर 15 से 17 वर्ष की उम्र वाले बालक और बालिकाएं काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health: Well done! In Meerut, 80 percent of adolescents got the vaccine, target has been set to vaccinate 241526
health - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में 15 से 17 साल उम्रवाले बालक-बालिकाएं काफी जागरूक हैं। इस आयु वर्ग में स्वास्थ्य विभाग ने 241526 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिनमें से अब तक 195208 किशोर और किशोरियां पहला टीका लगवा चुके हैं। यह करीब 80.82 प्रतिशत है।

विज्ञापन


इनमें से 94682 को दूसरा टीका भी लग चुका है, यानी उनका टीकाकरण पूरा हो चुका है। इसके अलावा 12 से 14 साल उम्र वर्ग में 145874 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 9901 पहली डोज ले चुके हैं। यह करीब 6.79 प्रतिशत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: तीन दिन काम नहीं करेंगे 13 हजार विद्युत अभियंता, अभियंता संघ ने चार से छह अप्रैल तक अवकाश का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में यह टीकाकरण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण के कारण ही कोरोना की तीसरी लहर कमजोर रही है। 

टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी 
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर और स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण करेंगी। बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है, टीकाकरण की गति को और बढ़ाया जाएगा। 
 
और बच्चों को भी करूंगी जागरूक 
टीकाकरण बहुत जरूरी है, इससे कोरोना से बचाव होता है। और बच्चों को भी टीके लगवाने के लिए जागरूक करूंगी। - मान्या गोयल 

वैक्सीन लगने में कोई परेशानी नहीं हुई
मैंने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन लगने में कोई परेशानी नहीं हुई। अब मैं सुरक्षित हूं। - श्रुति  

मैंने लगवा लिए टीके 
मैंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज ले ली हैं। अब डर खत्म हो गया और सुकून महसूस कर रहा हूं। - दीपांशु 

दोनों टीके लग गए
दोनों टीके लग गए। बहुत खुशी हुई है। सबको यही सलाह है कि कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं। - ऐश कुमार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed