फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   amar singh was comes in election relly in 1998 at harra

कस्बा हर्रा में 1998 में हुई चुनावी रैली में पहुंचे थे ठाकुर अमर सिंह

Mon, 03 Aug 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
amar singh was comes in election relly in 1998 at harra
सरूरपुर(मेरठ)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर अमर सिंह वर्ष 1998 में क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पहुंचे थे। उस समय उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से रूबरू होते हुए काफी मुद्दों पर चर्चा की थी। वहीं, उनके निधन के बाद कस्बे के लोगों ने उनके यहां साथ में गुजारे क्षणों को याद कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव ठाकुर अमर सिंह ने कस्बा हर्रा में जनसभा को संबोधित किया। उस समय सपा ने बागपत लोकसभा सीट पर डॉक्टर मेराजुद्दीन को प्रत्याशी बनाया था। इसी के चलते ठाकुर अमर सिंह हेलिकॉप्टर से कस्बा हर्रा में पहुंचे थे और रैली का संबोधित किया। हर्रा के आसपास खिवाई, जसड़ सुलताननगर, गोटका, मैनापूठी, पांचली बुजुर्ग आदि ठाकुर बाहुल्य गांव हैं। चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज के प्रबंधक व सपा नेता कुंवर मोहम्मद अली ने बताया कि वरिष्ठ नेता ठाकुर अमर सिंह के आगमन पर ही कस्बा हर्रा में उस समय सबसे पहले हेलिकॉप्टर आया था। जिसे देखने के लिए काफी दूर तक के लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि ठाकुर अमर सिंह से उस समय काफी देर तक चर्चा हुई। तब उन्होंने बताया था कि जब वह हेलिकाप्टर में ऊपर से देख रहे थे तो लोगों में भगदड़ मची थी। वह समझ नहीं पा रहे थे कि भगदड़ क्यों मची है। फिर हमने चर्चा के दौरान बताया गया कि हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोग उत्साहित थे। उन्होंने वर्ष 1998 में चुनाव के दौरान लोगों को सपा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया और अपने नरम स्वाभाव से समाजवादी पार्टी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। अब उनके निधन पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed