फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Singh campaigned for SP in Meerut

अमर सिंह ने सपाइयों के लिए मेरठ में किया प्रचार

Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh campaigned for SP in Meerut
अमर सिंह ने सपाइयों के लिए मेरठ में किया प्रचार
विज्ञापन

मेरठ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। जब वह सपा में थे तो न सिर्फ पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में मेरठ आए, बल्कि उनके सुख-दुख में भी शामिल होते थे।
सात अगस्त 1999 को अमर सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के पिता मंजूर अहमद के इंतकाल के बाद शोक व्यक्त करने के लिए किठौर आए थे। इसके अलावा साल 2008 में शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश मंजूर की शादी में भी अमर सिंह पहुंचे थे। साल 2009 में शाहिद मंजूर लोकसभा से सपा प्रत्याशी थे। इनके प्रचार में अमर सिंह मेरठ आए थे, उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी थे।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने बताया कि 1999 और 2009 में चुनाव प्रचार के दौरान मेरठ में अमर सिंह फैज ए आम कॉलेज आए थे। जबकि घर पर भी काफी देर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। सपा नेता राजपाल सिंह ने बताया कि अमर सिंह जब भी मेरठ आए तो उनकी मुलाकात जरूर हुई। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाले नेता थे और सपा में ही बुलंदियों पर पहुंचे थे। हालांकि, अब वह सपा में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। इस पर सपा नेताओं ने दुख जताया। अमर सिंह पिछले कुछ समय से सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे। उन्हें जुलाई 2016 में उच्च सदन के लिए चुना गया था। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed