फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aman shot dead over money dispute for pistol, two arrested

Meerut News: पिस्टल के रुपयों के विवाद में की अमन की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Aman shot dead over money dispute for pistol, two arrested
- जो पिस्टल दिलाई उसी से गोली मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, मुख्यारोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सद्दीकनगर में शनिवार रात अमन (18) की सिर में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी नीचा सद्दीकनगर निवासी सूफियान को रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। सोमवार रात को उसके साथी शमी को भी पकड़ लिया।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीकनगर निवासी मुन्तियाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा अमन लालकुर्ती पैंठ में कपड़े बेचता था। शनिवार रात पैंठ से आने के बाद वह घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। अमन घर से बाहर गली में आया तो दो आरोपी उसके सिर में गोली मारकर भाग गए। रविवार को उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी सूफियान और उसके साथी शमी ने उससे पहले मारपीट की और फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फुटेज में दोनों आरोपी मारपीट करते और अमन को सीसीटीवी फुटेज की कवरेज से बाहर ले जाते दिख रहे हैं। फुटेज में गोली मारने के बाद शमी भागकर वहां से गया और सूफियान पिस्टल कमर में लगाकर जाता दिख रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अमन ने एक अवैध पिस्टल 35 हजार रुपये में सूफियान को दिलाई थी। सूफियान ने पूछताछ में बताया है कि उसने 35 हजार रुपये दे दिए थे लेकिन वह और रुपये मांग रहा था। इसी विवाद में उसने जाे पिस्टल अमन ने खरीदवाई थी, उसी पिस्टल से उसने अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। सूफियान को गिरफ्तार करने के बाद रविवार रात लिसाड़ी गेट पुलिस खुशहाल नगर में पिस्टल बरामद करने ले गई थी। इस दौरान आरोपी सूफियान ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। सोमवार को आरोपी शमी को भी नीचा सद्दीकनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पिस्टल किससे खरीदी गई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed