फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aluminai meet in saint mary

सेंट मेरीज एकेडमी में पुरातन छात्र सम्मेलन 

Mon, 21 Nov 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 21 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
aluminai meet in saint mary
पुरातन सम्मेलन में मौजूद पूर्व छात्र - फोटो : अमर उजाला
हर साल की तरह इस वर्ष भी सेंट मेरीज एकेडमी की एक्स मेरियन एसोसिएशन द्वारा रविवार को यादें द रीयूनियन 66-91का आयोजन हुआ। आयोजन मेरठ कैंट स्थित होटल डीरोज में हुआ। आयोजन में एक्समा द्वारा स्वर्ण, रजत जयंती समारोह संयुक्त रूप से मनाया गया। 1991 बैच के छात्रों ने रजत जयंती और 1966 बैच के छात्रों ने मिलकर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। शुभारंभ सेंट मेरीज एकेडमी के प्रिंसिपल ब्रदर बाबू वर्गीज़ ने किया। पुरातन छात्रों ने अपने स्कूल, वर्तमान प्रिंसिपल, पुराने शिक्षकों का अभिनंदन किया। आयोजन में कोलकाता, मुंबई, बंगलुरु, न्यूयार्क, दिल्ली से भी एक्स मेरियन परिवार सहित शामिल हुए। दिल्ली से आए डांसिंग ट्रुप्स और म्यूजिकल ग्रुप्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। एक्समा अध्यक्ष नीरज नारंग की अध्यक्षता रही। संचालन विपुल सिंघल व राजीव मोहन ने किया।  डॉ. पुनीत भटनागर, डॉ. अमित गर्ग, ऐनुद्दीन शाह, प्रभाकर अग्रवाल, विक्रम चड्डा, पल्लव गर्ग, राजा बलूनी, अंकित सिंघल, डॉ. गौरव गुप्ता ने सहयोग दिया। वहीं सम्मेलन में भी तंबोला टिकट खरीदने के लिए सदस्यों से हजार, 500 का नोट नहीं लिया गया। 2 हजार का नया नोट भी नोट जांचने वाले नए मोबाइल एप मोदी कीमनी से जांचने के बाद लिया गया।
विज्ञापन

ब्रदर बर्नार्ड को किया याद, बदला आयोजन स्थल
एक्समा का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी स्कूल कैम्पस में होना था। लेकिन रविवार दोपहर स्कूल के सुपीरियर ब्रदर बर्नार्ड की अचानक मृत्यु हो गई। ब्रदर बर्नार्ड स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल रह चुके हैं। इस कारण आयोजन स्कूल कैम्पस के स्थान पर होटल में किया गया। 
विज्ञापन


50 साल पुराने छात्र-छात्राएं शामिल
आयोजन में 1966 के बैच से 50 साल का जश्न मनाने के लिए छात्र व छात्राएं दोनों शामिल हुए। प्रारंभ में सेंट मेरीज विद्यालय कोएड था। 1966 के  बैच से मेरठ निवासी लता बाटला, अशोक के जैन, नपेंद्र कुमार गोयल, उषा सिंह, हेमंत, प्रभाकर अग्रवाल आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपीजी में भी एक्स मेरियन : राजीव यादव
प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा दल एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) में इंस्पेक्टर जनरल राजीव यादव 1991 बैच सेंट मेरीज के छात्र हैं। आयोजन में आए राजीव यादव क ा परिवार  शास्त्रीनगर में रहता है। राजीव कहते हैं गर्व होता है कि मैं मेरठ का हूं और एक्स मेरियन हूं।
डिमोनटाइजेशन की गूंज न्यूयार्क तक : सुमित मेहता
1991 बैच के छात्र सुमित मेहता न्यूयार्क में चार्टड अकाउंटेंट हैं। आयोजन में आए सुमित का परिवार मेरठ में रहता है। परिवार से मिलने मेरठ आता रहता हूं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने से भारत- अमेरिका रिश्तों को सुमित भारत के लिए अच्छा मानते हैं। इस फैसले से मोदी जी का कद बढ़ा है। 
. गर्व है मेरे पति एक्स मेरियन है
1991 बैच के छात्र क्षितिज माथुर की पत्नी श्रुति माथुर ने कहा मुझे गर्व होता है मेरे हसबैंड सेंट मेरीज एकेडमी से पढ़े हुए हैं। आज आयोजन में आकर बहुत प्राउड फील हो रहा है। 

 कांस पुरस्कार प्राप्त एक्स मेरियन: प्रशांत भारद्वाज
1991 बैच के प्रशांत भारद्वाज मुंबई से आयोजन में शामिल होने आए। क्रिएटिव राइटर, डायरेक्टर प्रशांत भारद्वाज मुंबई में अपनी विज्ञापन प्रोडक्शन कंपनी पंपकिन चलाते हैं। प्रशांत दो बार कांस समारोह में पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। प्रशांत की मम्मी डॉ. राजबाला शर्मा मेरठ डिग्री कॉलेज में केमेस्ट्री टीचर है। प्रशांत जल्द ही अपनी डॉक्यूमेंटी चाइना टू लद्दाख लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed