फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alto car runs over innocent children playing outside their home; incident captured on CCTV

Meerut: घर के बाहर खेल रहे मासूमों के उपर से गुजर गई ऑल्टो कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Sat, 10 Oct 2026 10:17 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 10 Oct 2026 10:17 PM IST
सार

गढ रोड़ स्थित भावनपुर थाना के शिव शक्ति विहार निवासी पांच साल की माही प्रजापति और छह साल का विवान अपने घर के पास रास्ते में खेल रहे थे। इसी बीच एक आल्टो कार चालक लापरवाही के साथ आया और दोनों मासूमों के ऊपर से गाड़ी को चढ़ाता हुआ गुजर गया। गनीमत रही कि दोनों मासूम मामूली रूप से चोटिल हुए थे। जिनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Alto car runs over innocent children playing outside their home; incident captured on CCTV
बच्चों के ऊपर चढ़ाई कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयभीमनगर के शिव शक्ति विहार निवासी सुमित प्रजापति पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। उनका पड़ोसी राजकुमार जाटव भी मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुमित प्रजापति की पांच साल की बेटी माही और राजकुमार का छह साल का बेटा विवान घर के बाहर रास्ते में खेल रहें थे। इसी बीच उमेश गुप्ता चाऊमीन वाले के मकान में किराए पर रहने वाले बादल पुत्र जितेंद्र (26) लापरवाही के साथ आल्टो कार लेकर आया और रास्तें में खेल रहें दोनो मासूम बच्चो के ऊपर चढ़ाते हुए निकल गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

Alto car runs over innocent children playing outside their home; incident captured on CCTV
घायल विवान और माही - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के ऊपर गाड़ी चढ़ती देख मचाया शोर 
शिव शक्ति विहार निवासी माही प्रजापति और विवान के उपर रास्ते में खेलने के दौरान आल्टो कार को चढ़ता देख आसपास के लोगों ने काफी शोर मचाया, लेकिन तब तक गाड़ी आगे निकल चुकी थी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने कार चालक बादल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लेकिन कुछ समय के बाद बच्चों के परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्यवाही करने से इंकार करते हुए मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
रास्ते में खेल रहे माही और विवान के उपर आल्टो कार चढ़ने के दौरान हुए हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल, तो इसका संज्ञान लेते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भावनपुर थाना पुलिस को शीघ्र मुकदमा दर्ज करने के साथ वैधानिक कार्यवाही के आदेश जारी किए।

गढ रोड़ स्थित भावनपुर थाना के शिव शक्ति विहार निवासी पांच साल की माही प्रजापति और छह साल का विवान अपने घर के पास रास्ते में खेल रहे थे। इसी बीच एक आल्टो कार चालक लापरवाही के साथ आया और दोनों मासूमों के ऊपर से गाड़ी को चढ़ाता हुआ गुजर गया। गनीमत रही कि दोनों मासूम मामूली रूप से चोटिल हुए थे। जिनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed