फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allottee of private colony in Vedvyaspuri

वेदव्यासपुरी में बिना कॉलोनी बसाए बिल्डर ने बेच दिए प्लॉट

Mon, 12 May 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Allottee of private colony in Vedvyaspuri
मेरठ। वेदव्यासपुरी में एक बिल्डर ने निजी कॉलोनी विकसित करने को लेकर प्लॉट काट दिए। काफी संख्या में लोगों ने प्लॉट खरीदे। बिल्डर कॉलोनी विकसित करने से पहले ही भाग गया। अब एक कंपनी की ओर से फिर से प्लॉट काटने की तैयारी है। रविवार को बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल में पत्रकारवार्ता में आवंटियों की ओर से ये आरोप लगाए गए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर को दिया गया।
विज्ञापन

सिल्वर लूने उर्बे होम बायर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा कि ल सनशाइन इंफ्राहाईट्स प्रा. लि. के निदेशक अनिल तुलसियानी और महेश तुलसियानी ने ग्रे स्टोन इन्फ्रा स्ट्रक्चर के डायरेक्टर अरुण सागर भाटिया तथा भूपिंदर सिंह कोचर ने वेदव्यासपुरी में परियोजना लांच की। इसमें वर्ष 2013 से 2016 तक 100 आवंटियों ने मेहनत से कमाया धन परियोजना में लगा दिया। इस बीच डवलपर काम बंद कर दिया। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने परियोजना का 2019 में नक्शा निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बिल्डर से साज करके मेडा ने ऐसा किया। इसकी शिकायत भी अफसरों से की लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई। अब बिल्डर नियम विरुद्ध परियोजना की भूमि बिल्डर कंपनी पारस ग्रुप की कंपनी रैपिड बिल्डटेक प्रा. लि. को बेचने का प्रयास कर रहा है। ऐसा हुआ तो आवंटियों का धन पूरी तरह डूब जाएगा। ऐसे में मामले की जांच कराकर पारस ग्रुप की ओर से दाखिल नक्शा स्वीकृत न किया जाए। डा. आशु मित्थल, सचिव आशीष सिंघल, रजत मोहन, रणपाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed