फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allopathic medicines worth one lakh seized

एक लाख की एलोपैथिक दवाइयां सीज

Fri, 27 Jun 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Allopathic medicines worth one lakh seized
किठौर। जिलाधिकारी वीके सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार व प्रियंका चौधरी ने कस्बे के मोहल्ला खटीकान स्थित नौशाद मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर करीब एक लाख रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाइयां सीज की हैं। छापे के बाद स्टोर संचालक स्टोर बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कस्बा किठौर में नौशाद मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया, जहां पर बिना लाइसेंस एक लाख रुपये कीमत की एलोपैथिक औषधि मिली। स्टोर संचालक से जब इसका लाइसेंस, क्रय-विक्रय के कागजात मांगे तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। इसके बाद सभी दवाइयों को सीज कर दिया गया। दो औषधियों का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed