फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of running a school in a private house without recognition, complaint to the Chief Minister

Meerut News: बिना मान्यता निजी मकान में स्कूल चलाने का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत

Wed, 16 Sep 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Allegations of running a school in a private house without recognition, complaint to the Chief Minister
- कम पढ़े-लिखे शिक्षकों से पढ़ाने, सुविधाओं के अभाव और परीक्षा शुल्क वसूलने के आरोप; दोबारा जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कपसाड़ गांव में निजी मकान में बिना मान्यता विद्यालय संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दोबारा जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने विद्यालय में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं होने, शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाने और विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क वसूले जाने के आरोप लगाए हैं।
प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि विद्यालय में पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। कुछ शिक्षक दूसरे लोगों के दस्तावेजों के आधार पर पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत में विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए मैदान और पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा विद्यार्थियों से 50 रुपये परीक्षा शुल्क लिए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने इन व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की है। प्रदीप कुमार का आरोप है कि उन्होंने पहले भी संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी थी। शिकायत करने के कारण विद्यालय संचालक द्वारा उन्हें धमकाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इससे पहले भी शिकायत की गई थी। मानक पूरे नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की बात भी आख्या में कही गई थी। प्रदीप कुमार ने विद्यालय के मान्यता संबंधी दस्तावेज और व्यवस्थाओं की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed