Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of mismanagement regarding the poor condition of animals sheltered in a *gaoshala* (cow shelter)

Meerut News: गोशाला में संरक्षित पशुओं की दुर्दशा पर अव्यवस्था का आरोप

Tue, 10 Nov 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Allegations of mismanagement regarding the poor condition of animals sheltered in a *gaoshala* (cow shelter)
सरधना। नवीन मंडी स्थित गौ आश्रय स्थल में गोवंश की स्थिति की जानकारी देते पदा​धिकारी। संस्था
- ट्रस्ट ने आरोपों को बताया निराधार, 550 से अधिक पशुओं की देखभाल का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नवीन मंडी परिसर स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल में पशुओं की देखभाल को लेकर विवाद बढ़ गया है। सनातन हिंदू परिषद गोरक्षा दल ने नगर पालिका के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, गोवंश पशु-पक्षी सेवा संस्थान ट्रस्ट ने क्षमता से अधिक पशु होने और कुछ लोगों पर व्यवस्थाएं बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
गोरक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अंकित भारद्वाज और प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश शर्मा ने सोमवार रात आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्हें एक निराश्रित पशु गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। आरोप है कि गाय को कुत्तों और अन्य जानवरों ने बुरी तरह नोच रखा था। इसके अलावा कुछ गोवंश पानी और कीचड़ के बीच बदहाल हालत में मिले। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों और अधिकारियों पर गोवंश की उचित देखभाल नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर पालिका के गेट पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान सरधना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन


व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप
गोवंश पशु-पक्षी सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक जैन ने प्रेसवार्ता में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2018 से गोसेवा कर रही है। यह कार्य अब 550 से अधिक गोवंश तक पहुंच गया है। आश्रय स्थल की क्षमता करीब 300 गोवंश की है, जबकि वर्तमान में यहां लगभग 550 गोवंश हैं। इनमें 150 से अधिक सांड, 200 से अधिक निराश्रित गोवंश और 100 से अधिक बछिया आदि शामिल हैं। करीब 50 गायें थोड़ा दूध देती हैं, जिससे गोसेवकों को कुछ सहयोग मिलता है। ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गायों का निशुल्क उपचार निजी चिकित्सकों द्वारा कराया जाता है। नगर और आसपास के क्षेत्रों से खाद्य पदार्थ एकत्र करने के लिए सात वाहन लगाए गए हैं। संस्था ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन गायों को आश्रय स्थल पर बांधने का प्रयास करते हैं। वे गोसेवकों के साथ अभद्रता और धमकी भी देते हैं, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, कुणाल जैन, अंबुज प्रकाश, रमेश चंद एडवोकेट, सभासद शानू जैन, राहुल पाल, सुमित वाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed