फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of laying pipeline at shallow depth on Binauli Road; residents halt the work.

Meerut News: बिनौली रोड पर कम गहराई में पाइपलाइन डालने का आरोप, लोगों ने काम रुकवाया

Fri, 02 Oct 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Allegations of laying pipeline at shallow depth on Binauli Road; residents halt the work.
- मानक के अनुसार एक मीटर गहराई में पाइप डालने की मांग, जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बिनौली रोड पर जल निगम की ओर से डाली जा रही पाइपलाइन को लेकर शुक्रवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर काम रुकवा दिया। लोगों ने पाइपलाइन निर्धारित मानकों के विपरीत कम गहराई में डाले जाने का आरोप लगाया। वार्ड सभासद वीर सिंह भाटी के नेतृत्व में लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का विरोध किया। विरोध के बाद कर्मचारियों को काम रोकना पड़ा।
वार्ड सभासद वीर सिंह भाटी ने बताया कि जल निगम की ओर से बिनौली रोड पर पाइपलाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है। उनके अनुसार, पाइपलाइन करीब एक मीटर गहराई में डाली जानी चाहिए, जबकि मौके पर करीब दो फीट गहराई में पाइप डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम गहराई में पाइपलाइन डालने से भविष्य में सड़क निर्माण अथवा अन्य कार्य के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहेगी। साथ ही सड़क से भारी वाहनों के गुजरने पर पाइपलाइन पर दबाव पड़ने से नुकसान हो सकता है। मौके पर जुटे लोगों ने कार्य कर रहे कर्मचारियों से मानक के अनुरूप पाइपलाइन डालने की मांग की और काम बंद करा दिया। इसके बाद जल निगम के कर्मचारियों ने कार्य रोक दिया और मौके से चले गए।
विज्ञापन

लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर पाइपलाइन को निर्धारित मानकों के अनुसार डलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि मानकों की अनदेखी कर कार्य किए जाने पर वे दोबारा विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed