फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of irregularities in voter list, serious allegations of bias against BLO

Meerut News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, बीएलओ पर पक्षपात के गंभीर आरोप

Mon, 29 Dec 2025 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in voter list, serious allegations of bias against BLO
ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के टेहरकी मिलक में मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने बीएलओ पर एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में काम करने और जानबूझकर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया कि टेहरकी में नियुक्त बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन के दौरान पक्षपात किया गया। आरोप है कि कई विवाहित महिलाओं, मृत व्यक्तियों और वर्षों से गांव से बाहर रह रहे लोगों के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए गए, जबकि सत्यापन के बावजूद कई नए मतदाताओं के नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ पूर्व में भी एक विशेष पक्ष की चुनावी गतिविधियों में संलिप्त रही हैं। इसकी शिकायत पहले भी प्रशासन से की जा चुकी है। इसके बावजूद बीएलओ ने कथित तौर पर केवल पूर्व प्रधान के समर्थकों के नाम जोड़ने का कार्य किया है और नए मतदाताओं को सूची से बाहर रखा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के अनुसार जब नए मतदाताओं के आधार कार्ड बीएलओ को सौंपे गए तो उन्होंने न तो रिसीविंग दी और न ही नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। आरोप है कि आधार कार्ड वापस करते हुए बीएलओ ने नाम जोड़ने से साफ इन्कार कर दिया। ग्राम प्रधान विमला देवी व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि गलत तरीके से जोड़े गए नामों को हटाया जाए, पात्र नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं और संबंधित बीएलओ के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed