Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of irregularities in mutation cases; DM orders an inquiry.

Meerut News: नामांतरण वादों में अनियमितता का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Sat, 21 Nov 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in mutation cases; DM orders an inquiry.
- 1359 फसली खतौनी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नहीं करने और मूल राजस्व अभिलेखों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तहसील मवाना में नामांतरण (दाखिल-खारिज) के मामलों में अनियमितता का आरोप लगा है। शुभम जैन ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। उन्होंने तीन नामांतरण वादों में मूल राजस्व अभिलेखों के परीक्षण के बिना आदेश पारित होने की बात कही।
शिकायतकर्ता ने 1359 फसली खतौनी के परीक्षण न होने का भी आरोप लगाया। नामांतरण प्रक्रिया में मूल राजस्व अभिलेखों का परीक्षण आवश्यक होता है। शुभम जैन ने हस्तिनापुर कोरवान की भूमि से संबंधित आदेशों का हवाला दिया। आरोप है कि खतौनी को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया। आदेशों में उसके अवलोकन का स्पष्ट उल्लेख भी नहीं है। तीनों वाद एक ही न्यायालय और अधिकारी के कार्यकाल में पारित हुए। इनमें सुरक्षित एवं सार्वजनिक हित की भूमि से संबंधित प्रकरण भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि मूल अभिलेखों की जांच के बिना आदेश पारित होने से प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। जिलाधिकारी से तीनों नामांतरण आदेशों की पत्रावलियां तलब करने की मांग की गई। खतौनी और अन्य राजस्व अभिलेखों का सत्यापन कराने को भी कहा गया। अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने स्वतंत्र एवं वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed