फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of illegal occupation of government land in Sarsawa, complaint to SDM

Meerut News: सरसवा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Tue, 24 Feb 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal occupation of government land in Sarsawa, complaint to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सरधना के गांव सरसवा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की आरक्षित सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा किया गया है। शिकायत के अनुसार खसरा संख्या में खाद के गड्ढे दर्ज हैं, जिनका उपयोग दलित समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोग गोबर व कूड़ा डालने के लिए करते रहे हैं। आरोप है कि इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, वहां रखे बिटोड़े और कूड़ा हटवा दिया गया तथा विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कब्जाई गई भूमि पर निजी नलकूप भी स्थापित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed