फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of fraud in foot and mouth vaccination, memorandum submitted to SDM

Meerut News: खुरपका-मुंहपका टीकाकरण में धांधली का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Dec 2025 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in foot and mouth vaccination, memorandum submitted to SDM
सरधना। वि​भिन्न समस्या के विरोध में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। देहात क्षेत्र में पशुओं में फैल रही खुरपका-मुंहपका बीमारी और टीकाकरण में अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में खुरपका-मुंहपका बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। अब तक दर्जनभर से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों पशु इस बीमारी की चपेट में हैं। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा पशुओं के टीकाकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर टीकाकरण प्रभावी ढंग से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण केवल कागजों में दर्शाया जा रहा है और मौके पर वास्तविक टीकाकरण नहीं किया जा रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समय पर टीकाकरण हुआ होता तो बीमारी इस स्तर तक नहीं फैलती। भाकियू अराजनैतिक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी एसडीएम के समक्ष रखीं और शीघ्र समाधान की मांग की। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव श्रीपाल, जॉनी त्यागी, डॉ. इदरीस, राजेंद्र कुमार, राजन, जगमाल पाल, आशीष त्यागी, नगला ऑर्डर, मोंटी त्यागी, ज्ञानेंद्र प्रधान, अंबुज त्यागी, विनीत त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed