फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of encroachment on public road, villagers appeal to SDM

Meerut News: आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

Fri, 29 May 2026 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment on public road, villagers appeal to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव चिरौड़ी में आम रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सरधना को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई दशकों से चला आ रहा आम रास्ता कुछ लोगों द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि रास्ते के पास स्थित खेत मालिक द्वारा जबरन रास्ता रोककर लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते के किनारे दलित एवं वंचित समाज के लोगों के मकान बने हुए हैं, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तथा प्रभावशाली होने की धमकी देते हैं। मामले में प्रशासन के आदेश पर लेखपाल द्वारा पैमाइश भी कराई गई, जिसमें अतिरिक्त भूमि कब्जे में होने की बात सामने आई। बताया गया कि 28 मई को लेखपाल गांव पहुंचे थे, लेकिन मौके पर कोई समाधान नहीं निकल सका और संबंधित पक्ष रास्ता छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि आम रास्ते को कब्जामुक्त कराया जाए तथा अतिरिक्त कब्जाई गई भूमि को भी खाली कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संजीव चिरौड़ी, नरेश, मदनपाल, रामफल, सचिन, मुकेश, रविंद्रपाल, शशिकांत और प्रविंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed