{"_id":"68e6a194523df8f42f09eca6","slug":"allegations-of-embezzling-rs-13-lakh-from-the-committee-and-plot-complaint-to-ssp-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105303-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमेटी व प्लाट के 13 लाख रुपये हड़पने का आराेप, एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमेटी व प्लाट के 13 लाख रुपये हड़पने का आराेप, एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन
एसएसपी ने शिकायत पर मुंडाली थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड से 20 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए परिवार के मुखिया पर गांव के लोगों ने कमेटी और प्लाॅट बिक्री के 13 लाख रुपये हड़पने का आराेप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मुंडाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
मुंडाली थाने के गांव आड निवासी ओमवीर उर्फ अमन 16 सितंबर को पत्नी प्रीति, बच्चों के साथ अपनी ससुराल इंचौली गया था। अगले दिन वहां से लौटते समय वह परिवार सहित लापता हो गया। अमन के बड़े भाई ने एसएसपी और मुंडाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि अमन खरखौदा में बिक्री प्लॉट बिक्री के 12 लाख रुपये ले जाने के दावे के साथ ससुरालियों द्वारा अनहोनी की आंशका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि अमन पर लोगों की कमेटियों की मोटी रकम है, जिसे लेकर वह चला गया है।
शटरिंग का काम करने वाले गांव आड निवासी मुबारिक का कहना है कि उसने अमन के पास आठ लाख रुपये की कमेटियां डाल रखी थी, जो पूरी हो गई लेकिन अमन कोई पैसा नहीं दिया। अमन ने मुबारिक से पांच लाख रुपये अपने प्लॉट का बयाना ले रखा था। जबकि इस प्लॉट का बैनामा अमन ने अपने साले रोहित इंचौली के नाम कर दिया था। पीड़ित ने अमन के ससुरालियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अमन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसओ मुंडाली राम गोपाल सिंह का कहना है कि अमन की तलाश जारी है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।