{"_id":"5f7cd5ec8ebc3e9bc61cafc3","slug":"allegations-of-cheating-of-80-thousand-from-female-software-engineer-meerut-news-mrt5048605114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 80 हजार की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 80 हजार की ठगी का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मंडप मैनेजर पर 80 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद बुकिंग के समय 80 हजार रुपये एडवांस दिए थे। जिसके बाद लॉकडाउन लग गया और शादी नहीं हुई। अब शादी की तिथि तय हुई तो मैनेजर बदल गया।
परतापुर थानाक्षेत्र के भूड़बराल निवासी पूनम गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पूनम की शादी 24 अप्रैल 2020 को होनी तय हुई थी। उन्होंने दिल्ली रोड पर केशव गार्डन मंडप बुक किया। बुकिंग के 80 हजार रुपये एडवांस जमा कर दिए। 24 मार्च के बाद लॉकडाउन लगने के चलते शादी नहीं हो सकी। अब एक दिसंबर को शादी होनी तय हुई है। पूनम परिजनों के साथ केशव गार्डन में पहुंची। जहां मंडप मैनेजर ने एक लाख रुपये जमा करने की बात कही।
पहली बुकिंग का कोई भी पैसा वापस न होने की बात कही। बताया कि पहली बुकिंग के दौरान मैनेजर नरेंद्र कुमार थे। अब मैनेजर दूसरे हैं। इसकी शिकायत पूनम ने ऑनलाइन प्रशासन से की। तहसील दिवस में सुनवाई हुई। जिसके बाद महिला ने नौचंदी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर को इंसाफ मिलेगा। 80 हजार वापस होंगे या फिर नई बुकिंग में शामिल हो जाएंगे।