{"_id":"694c524f3731c9268b02b4d2","slug":"allegations-of-assault-on-businessman-and-his-son-action-demanded-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1063447-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारी और उनके बेटे के साथ मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारी और उनके बेटे के साथ मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सदर धानेश्वर चौक पर व्यापारी रंजन जिंदल और उनके बेटे आधार जिंदल का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी सदर बाजार थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सदर निवासी रंजन जिंदल ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे वह बेटे आधार के साथ दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। पीछे से बाइक सवार युवक आए और टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए दोनों युवकों ने उनके और आधार के साथ मारपीट की। आसपास के व्यापारियों ने तब तो मामला निपटा दिया। करीब आधा घंटे बाद करीब 15-20 युवक आए और लाठी डंडों से व्यापारी व उनके बेटे पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस पहुंची। रंजन का आरोप है कि हमला करने वाले सदर में स्टीकर बनाने वाली दुकान के कर्मचारी हैं। इस घटना की जानकारी पर संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, मंत्री सरदार राजबीर सिंह और अमित बंसल अपनी टीम के साथ सदर बाजार थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।