{"_id":"6ab1376f5473d852f806f406","slug":"allegations-of-assault-and-robbery-against-a-farmer-bku-office-bearers-reach-the-police-station-demanding-action-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113670-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान से मारपीट और लूट का आरोप, कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे भाकियू पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान से मारपीट और लूट का आरोप, कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे भाकियू पदाधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंगनहर पर नानू पुलिस चौकी के सामने किसान से मारपीट और लूट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को थाना प्रभारी से मिला। संगठन ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाकियू (अराजनैतिक) के संगठन मंत्री अमित छाबड़िया के नेतृत्व में पदाधिकारी सोमवार को थाने पहुंचे। संगठन के अनुसार, मढ़ियाई खुर्द निवासी नीरज कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ 16 सितंबर की रात नानू पुलिस चौकी के सामने अज्ञात कार सवार लोगों ने मारपीट की और लूटपाट की थी। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद पीड़ित ने सरधना थाने में तहरीर दी थी।
आरोप है कि अभी तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे किसानों में नाराजगी है। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी निरीक्षक से घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सरधना थाने पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष राजेंद्र, श्रीपाल, सुशील, मनोज कुमार, सोनू, राजू कुमार, सनकी, मनोज, देवेंद्र, छोटू समेत अन्य किसान मौजूद रहे। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।