फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of assault and intimidation for opposing soil mining.

Meerut News: मिट्टी खनन का विरोध करने पर मारपीट और धमकी का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and intimidation for opposing soil mining.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा गांव निवासी किसान ने पड़ोसी पर उसकी भूमि से सटी जमीन में करीब पांच फीट गहरा मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए किसान ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने मौके पर खनन जारी होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में मुल्हैड़ा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसके खेत के बराबर में बिना अनुमति करीब पांच फीट गहरा मिट्टी का खनन करा दिया है। वीरेंद्र के अनुसार, उसने मिट्टी खनन का विरोध करते हुए पड़ौसी किसान से ऐसा नहीं करने को कहा। आरोप है कि इस पर किसान ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर अब भी मिट्टी का खनन किया जा रहा है। वीरेंद्र ने एसडीएम से थाना सरधना पुलिस को मौके पर भेजकर कथित अवैध खनन रुकवाने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। साथ ही उसने अपने और परिवार के जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed