{"_id":"6a58fcf7ec7d45893b036f46","slug":"allegations-of-a-commotion-at-school-over-fee-demands-complaint-of-rude-behavior-towards-the-principal-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112985-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फीस मांगने पर स्कूल में हंगामे का आरोप, प्रधानाचार्या से अभद्रता की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फीस मांगने पर स्कूल में हंगामे का आरोप, प्रधानाचार्या से अभद्रता की शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के सुरानी गांव में एक निजी विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाचार्या और शिक्षकों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सरधना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह एक छात्र के अभिभावक के रूप में स्कूल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने छात्र के परिणाम की मांग की। विद्यालय की ओर से बकाया शुल्क जमा कराने की बात कही गई तो आरोपी पक्ष भड़क गया।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने प्रधानाचार्या और एक शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की तथा प्रधानाचार्या का गिरेबान पकड़कर मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा फीस जमा कराने की बात दोहराने पर आरोपियों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, विद्यालय स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बकाया शुल्क दिलाने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -