फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of 'Triple Talaq' against married woman following her refusal to transfer house ownership to husband's name.

Meerut News: मकान अपने नाम कराने का दबाव, विरोध पर विवाहिता को तीन तलाक देने का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Allegation of 'Triple Talaq' against married woman following her refusal to transfer house ownership to husband's name.
नवाबगढ़ी की महिला ने ससुरालियों पर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। नवाबगढ़ी गांव निवासी महिला ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने तथा मायके के 200 गज के मकान को पति के नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मांग पूरी करने से इनकार करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई और पति ने कथित तौर पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही।


शहनाज पत्नी रियाजुदीन ने बताया कि करीब दो माह पहले उसने अपनी बेटी तरन्नुम की शादी नवाबगढ़ी निवासी अब्दुल समद पुत्र रहीसू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले अब्दुल समद, ससुर रहीसू, सास शाहीन तथा ननद इलमा और जेठ मोनिस व जफर उसे गाली-गलौज कर मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी से कहते थे कि वह अपनी मां की इकलौती संतान है और 200 गज में बने मकान को अब्दुल समद के नाम दानपत्र के माध्यम से करा दे, वरना उसे जान से मार दिया जाएगा। तहरीर के अनुसार तीन सितंबर को भी आरोपियों ने विवाहिता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और मकान पति के नाम कराने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक बेटी के इनकार करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अब्दुल समद से उसे तलाक देने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद अब्दुल समद ने तरन्नुम को तीन बार तलाक बोल दिया। घटना के बाद तरन्नुम मायके पहुंची और अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। तहरीर में महिला ने बताया कि छह सितंबर को शाम करीब पांच बजे वह अपनी बेटी को तलाक दिए जाने के संबंध में जानकारी करने ससुराल पहुंची। आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की तथा कानूनी कार्रवाई कराने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाना पुलिस से तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed