फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of short-changing at liquor shop; assault following protest.

Meerut News: शराब की दुकान पर रुपये कम लौटाने का आरोप, विरोध पर मारपीट

Mon, 06 Jul 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Allegation of short-changing at liquor shop; assault following protest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना बहसूमा क्षेत्र के मोड कलां निवासी चिराग देशवाल ने सकौती स्थित शराब की दुकान के कर्मचारियों पर रुपये कम लौटाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
चिराग देशवाल ने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह सकौती स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचा था। आरोप है कि दुकान के सेल्समैन ने उससे 500-500 रुपये के नोटों के बदले 200 रुपये के नोटों की गड्डी देने की बात कही। इस पर उसने 500 रुपये के 40 नोट सेल्समैन को दे दिए। आरोप है कि काफी देर तक उसे इंतजार कराया गया। बाद में दूसरे सेल्समैन ने बताया कि 200 रुपये की गड्डी किसी अन्य ग्राहक को दे दी गई है और उसके रुपये वापस लौटा दिए।
विज्ञापन

चिराग का आरोप है कि जब उसने रुपये गिने तो उनमें 500 रुपये के 14 नोट कम निकले। इस पर उसने आपत्ति जताई तो दुकान के कर्मचारियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed