फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of occupation of cemetery land, complaint lodged

कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का आरोप, शिकायत की

Thu, 19 Jun 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of occupation of cemetery land, complaint lodged
झिंझाना में कब्रिस्तान की भूमि पर पुलिस को कब्जा करने की शिकायती पत्र देते कस्बावासी। संवाद - फोटो : udhampur
झिंझाना। कस्बे के लोगों ने मोहल्ला पीरखोन स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला अलग-अलग वर्गों से जुड़ा है।
विज्ञापन


बुधवार को पीरखोन स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने को लेकर कस्बे के लोग थाना प्रभारी से मिले। इंतजार, नन्हा द्वारा दी तहरीर में बताया कि कस्बा स्थित कब्रिस्तान की भूमि के कुछ खसरों को अवैध रूप से कस्बा निवासी अब्दुल्लाद्वारा कथित तौर पर कस्बा निवासी एक सफाई नायक के पद पर कार्यरत को बेच दिया है, जबकि कब्रिस्तान की भूमि को कोई भी व्यक्ति किसी को बेच नहीं सकता है। आरोप है कि सफाई नायक के द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध तरीके से जेसीबी से कब्जा लेने की कोशिश की जा रही है। जब नायक को कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे से मना किया तो धमकी दी।लोगों ने पुलिस से कब्रिस्तान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे तथा कार्य को रोकर कार्यवाही करने की मांग की। एसडीएम ऊन तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप को भी मामले के बारे में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया।थाने पहुंचने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार, मुशीर अहमद, तंसीर, नईम, रहीस, साजिद, तनवीर, सभासद तस्लीम, मोबीन, तहसीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed