Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of non-receipt of second housing installment; warning issued

Meerut News: आवास की दूसरी किस्त न मिलने का आरोप, दी चेतावनी

Fri, 27 Nov 2026 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Allegation of non-receipt of second housing installment; warning issued
मवाना। तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहावती निवासी सोनू ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर प्रशासन व अधिकारियों पर उत्पीड़न करने और परेशान किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। सीएम को भेजे पत्र में पीड़ित ने कहा कि उसका आवास का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है और उसे आवास की दूसरी किस्त नहीं मिली है। पत्र में आरोप लगाया कि एसडीएम व सीओ गांव पहुंचे थे और लोगों के सामने सोमवार तक किस्त आने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद किस्त नहीं आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि जान-माल को किसी प्रकार का नुकसान हुआ या कोई अप्रिय घटना हुई तो इसके लिए संबंधित लोग और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed