फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of assault on a young man taken to Goa under the pretext of securing him a job.

Meerut News: गोवा में काम दिलाने के बहाने ले गए युवक से मारपीट का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assault on a young man taken to Goa under the pretext of securing him a job.
पीड़ित ने वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजी, मां ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव निवासी महिला ने गांव के युवक और मेरठ निवासी ठेकेदार पर उसके बेटे को काम दिलाने के बहाने गोवा ले जाने और वहां मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसके बेटे ने वीडियो और ऑडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजे, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। महिला ने शुक्रवार को सरधना थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव खिर्वा जलालपुर निवासी राजेश पत्नी टीटू ने पुलिस को बताया कि गांव का व्यक्ति सात अक्तूबर को उसके घर आया था। अनिल ने बताया कि मेरठ के लालकुर्ती निवासी ठेकेदार गाड़ी पेंट करने के काम के लिए उसे गोवा ले जा रहा है। उसने उसके बेटे दीपक को भी साथ चलकर काम करने के लिए कहा। इसके बाद दीपक उसके साथ मेरठ चला गया, जहां से ठेकेदार दोनों को लेकर गोवा के लिए रवाना हो गया। महिला का आरोप है कि रास्ते में मड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार और उसके साथियों ने दीपक व अनिल के साथ मारपीट और अभद्रता की। नौ अक्तूबर की रात करीब एक बजे दीपक ने ऑडियो और वीडियो बनाकर अपनी बुआ के बेटे रोहित को भेजे। रोहित ने ये रिकॉर्डिंग परिजनों तक पहुंचायीं, जिसके बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

राजेश ने आशंका जताई कि ठेकेदार और उसके साथी दोनों युवकों के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं या उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और दोनों युवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed